Mission/Vision
MISSION
“वाहिनी”का उद्देश्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक और परिवार को सुसंगठित कर उनके हृदय में समाज के वंचित ,असमर्थ,एवं अशिक्षित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागरण कर, उनके प्रति अपना मानवीय दायित्व समझकर नि:स्वार्थ सेवा हेतु तत्पर करना एवं भावी पीढ़ी को सुसंस्कारित करना .. जिससे वो भविष्य में देश के श्रेष्ठ नागरिक बनकर समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देश का सकारात्मक नेतृत्व करने में सक्षम और समर्थ बन सके ।
VISION
भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य “वाहिनी” के मूल मंत्र हैं.. भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्वबंधुत्व, सर्वधर्म समभाव और उद्दात मानवता हमारी प्रेरणा एवं समाज के प्रति समरसता एवं एकात्मता का व्यवहार इसकी पूंजी है । राष्ट्रीय परिपेक्ष में प्रबल संवेदनशीलता, प्रखर राष्ट्रवाद एवं आध्यात्मिक चेतना “वाहिनी” की स्थाई पहचान है ।